असीम काले आकाश में जो गिर रहा है तू
सख्त बनी ज़मीन पर जो भिखर रहा है तू
तू आकाश और ज़मीन के बीच एक मशाल बन के जी
तू सूरज, तू चंदा, तू तारे बन के जी
बेहूदी बेसार ज़िन्दगी में क्या जी रहा है तू
खाली कुओं में से क्या पी रहा है तू; तू मैखानो से बहती शराब बन के जी
शोर और सन्नाटे के बीच संगीत बन के जी
तू तबला, तू सितार, तू लहकारी बन के जी
सूखे रेगिस्तान में क्या खिसक रहा है तू
प्यासे पढ़े सामाज में क्यूँ तड़प रहा है तू
तू स्वर्गों से गिरती पहली बरसात बन के जी
तू कृष्ण, तू ईसा, तू बुध बन के जी
मंदिरो की भीड़ में फिर क्या मांग रहा है तू
रोते मायूस लोगों का क्या गान गा रहा तू
भीड़ से अलग तू इस बार राम बन के जी
बहुत जन्म गुज़ारे हैं भक्त बने; इस बार तू भगवान् बन के जी
- ध्यान युवन

No comments:
Post a Comment